फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधु विहार में लेन-देन विवाद में हुई शेयर ब्रोकर की हत्या में बिल्डर गिरफ्तार

Mon, 07 Nov 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jail
विज्ञापन
मधु विहार स्थित मिलन विहार अपार्टमेंट में सीए व शेयर ब्रोकर गोविंद वल्लभ स्वामी (35) की पांचवी मंजिल से नीचे फेंककर हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में गोविंद के जानकार बिल्डर सुनील उप्पल को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो कमीशन के 70 लाख रुपये मांगने पर आरोपी ने गोविंद को अपने घर बुलाकर पहले बंधक बना लिया, बाद में उसे पांचवी मंजिल से नीचे फेंक दिया। पुलिस सुनील से पूछताछ कर वारदात में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

  पुलिस के मुताबिक, गोविंद परिवार के साथ रामकृष्ण अपार्टमेंट में पत्नी व बेटी के साथ रहता था। गोविंद चार्टर्ड अकाउंटेंट के अलावा शेयर व प्रॉपर्टी का भी काम करता था। गोविंद ने मिलन विहार अपार्टमेंट निवासी सुनील उप्पल को कुछ फ्लैट दिलवाए थे, जिसका कमीशन करीब 70 लाख रुपये सुनील को देना था। बृहस्पतिवार शाम सुनील ने गोविंद को अपने घर बुलाया था। वहां जाने से पूर्व गोविंद ने अपने भाई राहुल को कॉल कर कुछ अनहोनी की आशंका जताई थी। इधर, मिलन विहार अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल पहुंचते ही बातचीत के दौरान गोविंद ने पीसीआर कॉल कर सुनील द्वारा खुद को बंधक बनाए जाने के बारे में पुलिस को बताया था।
  कुछ देर बाद जब पुलिस वहां पहुंची तो पार्किंग में गोविंद का शव बरामद हुआ। शुरुआती जांच में पुलिस के सामने सुनील का नाम सामने आया था। सारे सबूत जुटाने के बाद पुलिस ने आरोपी सुनील को दबोच लिया। उसने पूछताछ में बताया कि विवाद के दौरान गोविंद ने गमले उठाकर फेंकना शुरू कर दिया था। कहासुनी के दौरान गोविंद धक्का-मुक्की में पांचवी मंजिल से नीचे गिर गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सुनील को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें