फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह युवक पर क्यों बरसीं गोलियां?

Mon, 13 Jan 2014 01:42 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार रात हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इरफान (35) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को दिए बयान में इरफान ने अपने रिश्तेदारों पर गोली मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, इरफान परिवार के साथ यूपी के बुलंदशहर के गुलावठी, गांव मामना का रहने वाला है। वेलकम इलाके में इरफान का भाई गुलफाम रहता है। इरफान की पहली पत्नी से उसका तलाक हो चुका है।

आरोप है कि इरफान ने पांच दिसंबर को गांव की एक युवती को अगवा कर लिया। युवती के परिजनों ने गुलावठी थाने में शिकायत दर्ज करा दी। युवती तो अपने घर पहुंच गई, लेकिन इरफान अपने भाई के पास दिल्ली आ गया। तभी से इरफान और युवती के परिवार में रंजिश हो गई।
विज्ञापन


शनिवार रात को इरफान दिल्ली में भाई गुलफाम से मिलकर कहीं जा रहा था। इस बीच रास्ते में कुछ लोगों ने उसके कंधे और जांघ पर गोली मार दी। अस्पताल ले जाने पर इरफान ने युवती के परिजनों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। वेलकम थाना पुलिस इरफान के आरोपों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें