फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान मालिक ने महिला से घर में घुसकर किराये के बहाने किया रेप

Mon, 18 Jul 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रेप - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
सेक्टर-45 में एक महिला को बाथरूम में बंधक बनाकर मकान मालिक ने रेप किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान मुकेश चौहान के रूप में हुई है, लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। 
विज्ञापन


पेश मामले में बुलंदशहर की रहने वाली पीड़िता अपने पति के साथ सेक्टर-45 में किराये के घर में रहती है। पति एक सॉफ्टवेयर कंपनी में सुपरवाइजर की नौकरी करता है। 

आरोप है कि गत 11 जुलाई की शाम मकान मालिक मुकेश पीड़िता के कमरे में किराया मांगने आया था। आरोप है कि मुकेश ने किराये के बदले शारीरिक संबंध बनाने को कहा। 
विज्ञापन


पीड़िता के मना करने पर मुकेश जबरन उसे बाथरूम में ले गया और हाथ बांधकर रेप किया। फिर धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता ने अपने पति को घटना के बारे में जानकारी दी। रविवार को पीड़िता अपने पति के साथ सेक्टर-39 थाने पहुंची और आरोपी मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें