फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली में लूटपाट के बाद ज्वेलर की पत्नी की हत्या

Tue, 18 Feb 2014 12:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार दिनदहाड़े लूटपाट के बाद ज्वेलर की पत्नी मोहिनी देवी गुप्ता (60) की हत्या कर दी गई। शव घर में फर्श पर पड़ा मिला। पुलिस ने गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों के मुताबिक घर से चार लाख रुपये कैश और लाखों रुपये के सोने-हीरे के जेवरात गायब हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मोहिनी सी-13 हजारा पार्क, शिवपुरी में रहती थीं। उनके पति राजकुमार गुप्ता की चांदनी चौक इलाके में ज्वेलरी की शॉप है। शादीशुदा तीन बेटे अमित, अजय और मनोज अपने परिवार के साथ अलग-अलग जगह रहते हैं। अमित पिता के साथ दुकान पर बैठता है।

बताया गया है कि सोमवार सुबह 8 बजे राजकुमार पत्नी को घर पर अकेला छोड़कर दुकान चले गए। दोपहर में जब मोहिनी की नौकरानी घर पहुंची तो उसे दरवाजा खुला मिला। मोहिनी फर्श पर पड़ी थी। नौकरानी के शोर मचाने पर पड़ोसी प्रवीण समेत अन्य लोग वहां आ गए।
विज्ञापन


राजकुमार को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। घर की अलमारियों के लॉकर टूटे मिले। शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि घर में फ्रेंडली एंट्री हुई है। पुलिस नौकरानी, परिवार के अन्य लोगों, पड़ोसियों व मिलने-जुलने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है।

किराएदार से डेढ़ माह पूर्व हुआ था झगड़ा
छानबीन के दौरान पता चला कि कुछ समय पूर्व मोहिनी के घर में एक किराएदार रहता था। करीब डेढ़ माह पूर्व किसी बात पर उससे विवाद हुआ था। उस समय मामला पुलिस तक पहुंचा था। एक सप्ताह पूर्व मोहिनी के घर में व्हाइटवॉश का काम हुआ था। पुलिस इन लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


तफ्तीश के दौरान यह भी पता चला कि मोहिनी किसी भी अनजान शख्स को अपने घर बुला लेती थीं। पुलिस इन सभी बातों को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें