जेएनयू में रेप के आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर जेएनयू छात्रों ने मंगलवार को वसंत कुंज थाने (नॉर्थ) पर प्रदर्शन किया।
एबीवीपी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में छात्रों की मांग रही कि रेप के आरोपी आइसा कार्यकर्ता अनमोल रत्न को गिरफ्तार किया जाए। जेएनयू संयुक्त सचिव सौरभ शर्मा ने कहा कि दुष्कर्म की घटना हुए तीन दिन हो गए हैं।
लेकिन आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि 9 फरवरी की घटना के बाद उमर खालिद जैसे लोग कैंपस में छुपे थे, ऐसे में आशंका है कि रेप आरोपी अनमोल रत्न भी कैंपस में ही छुपा होगा।
उन्होंने दिल्ली पुलिस से मांग की है कि इस तरह की घटना भविष्य में न होने देने के लिए जरूरी कदम उठाए। इस बात का ध्यान रखा जाए कि रेप पीड़िता की पहचान उजागर न हो। संयुक्त सचिव के मुताबिक यदि पीड़ित छात्रा को न्याय नहीं मिलता और आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो दिल्ली की सड़कों पर उतरा जाएगा।