फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेज शो दिलाने का झांसा देकर डांसर को फांसा, नशा देकर गैंगरेप

Thu, 25 Aug 2016 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
gangrape - फोटो : demo
विज्ञापन
स्टेज शो दिलाने के नाम पर हरियाणवी महिला डांसर के साथ सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया है। घटना पानीपत की है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होने की शिकायत पर मंगलवार को उच्चाधिकारियों के आदेश पर एक एएसआई पर भी केस दर्ज कर लिया गया। 
विज्ञापन


जाटल रोड निवासी एक महिला डांसर ने रविंद्र और संदीप नाम के दो युवकों पर सामूहिक दुराचार का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी अमित नाम एक युवक के साथ जान पहचान थी। अमित उसको लगातार स्टेज शो दिलाने का झांसा दे रहा था। उसने आठ अगस्त को उसे स्टेज शो दिलाने का वादा किया था। वह अपने दोस्त संदीप व रविंद्र और एक अन्य के साथ कार लेकर जाटल रोड पर आया। चारों उसको व उसकी एक सहेली को कार में बैठाकर मॉडल टाउन स्थित एक मकान में ले गए।

चारों ने उसे पानी में कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया और फिर रविंद्र व संदीप ने उसके साथ दुराचार किया और अमित ने एक अन्य युवक के साथ मिलकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया। उसने एएसआई नरेश कुमार को आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। कई बार शिकायत करने के बाद भी एएसआई ने  कोई कार्रवाई नहीं की और उल्टे उसको ही चौकी से बाहर कर दिया। शिकायत करने पर पुलिस अधिकारियों ने जांच के बाद एएसआई समेत पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें