फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर कांडः दरिंदों ने हरियाणा के ठेके से खरीदी थी शराब, पुलिस को चकमा देने के लिए चली ये चाल

Mon, 24 Jul 2017 01:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jewar
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बताया कि वारदात से पूर्व व भागने के दौरान बदमाशों ने एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल नहीं किया। बदमाश जेवर व आसपास की भौगोलिक स्थिति से वाकिफ थे। बदमाशों ने साबोता अंडरपास से कुछ दूर साबोता गांव जाने वाले रास्ते के करीब अपनी स्कोर्पियो खड़ी की। स्कोर्पियो पर दो बदमाश खड़े रहे और छह बदमाश शिकार की तलाश में बुलंदशहर मार्ग के किनारे झाड़ियों में छिप गए। वारदात के बाद बदमाश खेतों के रास्ते स्कोर्पियो तक पहुंचे और सबोता अंडरपास की ओर से पलवल की ओर जाने वाले रास्ते से फरार हो गए। 
विज्ञापन


हरियाणा के ठेके से खरीदी थी शराब      
वारदात को अंजाम देने से पूर्व दरिंदों ने जमकर शराब पी थी। एसटीएफ को पड़ताल के दौरान घटनास्थल पर मार्ग के किनारे शराब की बोतल, गिलास आदि मिले थे। अब पूछताछ में पता चला है कि बदमाशों ने जेवर की सीमा खत्म होते ही हरियाणा की सीमा स्थित ठेके पर शराब खरीदकर पी । यहां आरोपियों ने वारदात को लेकर सभी सदस्यों की जिम्मेदारी तय की। इसके बाद आरोपियों ने सड़क किनारे झाड़ियों में बैठकर भी शराब पी। 
विज्ञापन

जहां की दरिंदगी, उसके करीब हुई मुठभेड़      

jewar gangrape - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा। पूरे खुलासे में सबसे खास बात यह है कि बदमाशों ने जहां पर दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया, उससे लगभग एक किमी दूरी पर ही पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई और एक दरिंदे के पैर में गोली भी लगी। पुलिस का इस संबंध में कहना है कि वारदात के कई दिन गुजर जाने के कारण वह फिर से किसी संगीन वारदात को अंजाम देने की फिराक में यहां आए थे। 

कन्नौज से लूटी गई है बरामद कार      
ग्रेटर नोएडा। पुलिस  सूत्रों का कहना है कि आरोपियों के कब्जे से बरामद की गई ऑल्टो कार का नंबर फर्जी निकला। इसके चलते पुलिस ने उसके संबंध में पड़ताल की। अब जानकारी मिली है कि यह कार कन्नौज से लूटी गई है। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि आरोपियों ने उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में भी वारदात की है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। इसके बाद आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों व फरार आरोपियों के संबंध में पूछताछ करेगी।       
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें