फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या को मजबूर करने में आईटीआई छात्र गिरफ्तार

Tue, 02 Jun 2015 01:42 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शंकर विहार कालोनी निवासी बीएड छात्रा सोनिका की मौत मामले सोमवार को नया मोड़ आ गया। आगरा फोरेंसिक लेबोरेट्री में हुई जांच में खुलासा हुआ कि सोनिका के बैग से मिला सुसाइड नोट सोनिका ने ही लिखा था।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने प्राइवेट संस्थान से आईटीआई कर रहे गौरव को गिरफ्तार किया है,  जिस पर सोनिका को आत्महत्या को मजबूर करने का आरोप है। पुलिस के इस खुलासे से मृतका के परिजन नाखुश हैं। वे एसएसपी से शिकायत करेंगे।

सीओ सदर राजेश पांडेय ने बताया कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला आगरा की रिपोर्ट के अनुसार सुसाइड नोट में राइटिंग सोनिका की पाई गई है।

मृतका के मोबाइल नंबर की सीडीआर में आखिरी कॉल गौरव पुत्र रत्तीराम निवासी आयुध निर्माणी की निकली थी। पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार किया है। गौरव और सोनिका के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग था।
विज्ञापन


सीओ ने बताया घटना से पहले सोनिका गौरव से ही फोन पर बात कर रही थी और उसे इंस्टीट्यूट के छात्रों ने फोन पर बात करते वक्त रोते हुए देखा था।

इन सभी बिंदु पर जांच और आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। उधर, मृतका के पिता मदन पाल ने इस खुलासे पर नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि पुलिस इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट को बचाने की कोशिश के चलते मनगढ़ंत खुलासा कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें