फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदे ने 4 साल की मासूम बच्ची को ओवन में पका डाला

Tue, 02 Jun 2015 12:26 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भूत प्रेत में विश्वास करने वाले एक दरिंदे ने चार साल की बच्ची को ओवन में बंद करके भून डाला था। इस अपराध में सजा काट रहा दोषी फिर से केस लड़ना चाह रहा है।
विज्ञापन


मिरर के मुताबिक जॉन लेन ने ऐंजेला पालमर नाम की एक चार साल की बच्ची को ओवन में बंद कर उसे भून डाला था, लड़की के लाख चिल्लाने पर भी उसने एक ना सुनी और ओवन को कसकर बंद कर दिया। लड़की बाहर ना आ जाये इसके लिए इस दरिंदे ने ओवन के आगे कुर्सी रख दी।

अमेरिका के मेन में रहने वाले जॉन लेन ने को इस दरिंदगी के लिए उसे तीस साल पहले आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी है। अब जॉन लेन का कहना है कि उसकी मानसिक बिमारी के चलते उसे फिर से अपील करने का मौका दिया जाये।
विज्ञापन


जॉन का कहना है कि उस समय उसका वकील उसकी मानसिक स्थिती को कोर्ट के सामने ढ़ग से रखने में नाकाम रहा था।

जॉन को लगता है कि उसके वकील को उसकी मेंन्टल हेल्थ रेकार्ड को सामने रखना चाहिए था। साथ ही उसके मनोवैज्ञानिक के स्टेटमेंट को भी गलत तरह से रखा गया।

इसलिए जज के इस फैसले के खिलाफ जॉन दायर करना चाहता है। अपील करने के लिए जॉन को 14 दिन का समय दिया गया है। इस समय जॉन मेन के केरेक्शनल सेंटर में अपनी सजा काट रहा है।
विज्ञापन


    


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें