फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL पर सट्टा रैकेट चलाने वालों का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि 30 अप्रैल को उनकी टीम को सूचना मिली थी कि एक मकान में हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच में सट्टा बुक किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसका बाद पुलिस ने मकान में छापा माकर आरोपियों को रंगे हाथों सट्टा बुक करते हुए दबोचा। यह लोग सट्टे के लिए आने वाली कॉल को रिकॉर्डर के जरिए रिकॉर्ड कर लेते थे। सट्टे की रकम को रजिस्टर में लिख लिया जाता था।

सट्टा बुक करने के लिए अलग-अलग 40 लाइनों का इस्तेमाल किया जाता था। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि यह लोग पहले कहीं और में सट्टा चला रहे थे। लेकिन वहां पुलिस की सख्ती की वजह से यहां आ गए थे।
विज्ञापन

ऐसे हुआ भंडाफोड़

शनिवार शाम हैदराबाद सनराइजर्स और मुंबई इंडियंस के मैच के दौरान पुलिस को एक खुफिया सूत्र से पता चला कि रोहिणी के मकान नंबर-86, हिल अपार्टमेंट, पॉकेट-1, सेक्टर-23 में सट्टे का खेल रहा है।

इसके बाद पुलिस ने उस मकान में छापा मारकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस गिरोह का मास्टर माइंड एक बेहद पढ़ा लिखा इंसान है। वह पेशे से मकैनिकल इंजीनियर है।

पूछताछ के दौरान पता चला कि ये लोग पहले सोनीपत में सट्टा चलाते थे लेकिन वहां पुलिस की शख्ती होने की वजह से दिल्ली के रोहिणी इलाके में आकर सट्टा चलाने लगे। पुलिस इनसे और सट्टेबाजों के बारे में पूछताछ कर कई और खुलासे की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

ये हैं वो आरोपी

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने वाले मैकेनिकल इंजीनियर व उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान इंदिरा कॉलोनी, सोनीपत, हरियाणा निवासी राकेश सेठी उर्फ चौधरी (45), मारला सोनीपत निवासी संजय हसीजा (32) , अबोहर, फजीका, पंजाब निवासी बंटी नागपाल (33) और वासु सेठी (22) के रूप में हुई है।

राकेश, मैकेनिकल इंजीनियर है और गैंग का मुखिया भी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 40 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, टीवी व अन्य सामान बरामद किया है। सभी आरोपी फोन के जरिये आईपीएल मैचों पर सट्टा बुक करते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें