फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश युवती ने फेंका युवती पर तेजाब

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर से पूजा करके घर लौट रही एक युवती के चेहरे पर शनिवार को पहले ही घात लगाए एक नकाबपोश युवती ने तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन


घटना में झुलसी युवती की चीख-पुकार पर लोग जब तक पहुंचे, तब तक एसिड अटैक करने वाली युवती फरार हो गई। हमलावर युवती की पहचान नहीं हुई है।

घायल युवती श्वेता (20) की 19 जून को शादी होनी है। जिस लड़के से शादी तय हुई है, उसका पहले कहीं दूसरी जगह रिश्ता तय हुआ था, जो टूट गया। जिस लड़की से रिश्ता टूटा, उसी पर संदेह जताया जा रहा है।

मंदिर के बाहर किया तेजाब से हमला

घटना शनिवार सुबह साढ़े सात बजे ठंडी सड़क स्थित नेमीनाथ मंदिर के बाहर हुई। श्वेता कोतवाली नगर के पीपल अड्डा तिराहा निवासी संजय जैन की पुत्री है और जेएलएन डिग्री कॉलेज में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा है।

शनिवार सुबह श्वेता घर से नेमीनाथ मंदिर में पूजा करने गई थी। पूजा कर जैसे ही वह मंदिर से बाहर आई, तभी एक युवती ने जग में भरा तेजाब उसके चेहरे पर फेंक दिया।
विज्ञापन

रुमाल से छिपा था हमलावर युवती का चेहरा

हमलावर युवती अपने चेहरे को रुमाल से छिपाए हुए थी और घटना के बाद मंदिर के दूसरे गेट से भाग गई। हड़बड़ाहट में किए गए हमले में जग में भरे तेजाब का कुछ हिस्सा ही श्वेता के चेहरे पर गिरा और ज्यादातर तेजाब जमीन पर जा गिरा। झुलसी युवती को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। युवती के चाचा अजय ने अज्ञात युवती के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

'हमलावर युवती है और श्वेता की शादी भी अगले माह है। इसे लेकर पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी में आया है कि घायल श्वेता की शादी जिस युवक से हो रही है। उसकी शादी की बात पूर्व में कहीं और से भी चली थी। लेकिन वह बात खत्म हो गई। घटना का शीघ्र ही खुलासा होगा।'
-संजय यादव, एएसपी, एटा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें