फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी तलाक चाहती थी तो पति ने फेसबुक में डाल दी...

Sat, 12 Apr 2014 06:06 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के एक व्यक्ति ने फेसबुक पर अपनी पत्नी की आपत्तिजनक जानकारी डाल दी।
विज्ञापन


महिला के पिता ने दामाद के खिलाफ एनआईटी थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार, एनआईटी थाने में एक व्यक्ति ने 11 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी की शादी 2010 में एनआईटी-5 निवासी आकाश गुप्ता से हुई थी।

बताया जाता है कि शादी दुबई में हुई थी। दोनों वहां नौकरी करते थे। शादी के बाद लौट आए थे। पुलिस के मुताबिक, महिला के पिता का आरोप है कि उसका दामाद शादी के बाद से ही उसकी बेटी को परेशान करने लगा था, इसी कारण कुछ महीने पहले दोनों अलग हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लाल पॉलिथीन में बांध फेंका बच्चे का शव

उनके बीच तलाक का मामला चल रहा है। अलग होने के बाद महिला नौकरी करने वापस दुबई चली गई, लेकिन पिता का आरोप है कि आकाश ने कुछ दिन पहले अपनी पत्नी के नाम से एक फेसबुक पेज बनाया है।

फेसबुक पेज पर उसने पत्नी का फोटो और कांटेक्ट नंबर डालकर आपत्तिजनक टिप्पणी लिख दी। एनआईटी थाना इंचार्ज कुलदीप कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें