फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने आठ बकरियों को बनाया शिकार

Sat, 12 Apr 2014 05:48 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, नौहराधार (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी पंचायत के टिकराह गांव में रात के समय एक ग्रामीण की गौशाला में हमला बोल कर तेंदुए ने 8 बकरियों को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


आधीरात रात के बाद तेंदुए ने जोगिंद्र सिंह की गौशाला की छत को तोड़ा। तेंदुए ने अंदर घुसकर 8 बकरियों को बुरी तरह से नोंच डाला।

पहले बकरियों को घायल करके 20 मीटर दूर ले गया फिर वहां मार डाला। पंचायत प्रधान मोहल लाल ने परिवार को सरकार व प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।

नौहराधार क्षेत्र में तेंदुए ने पिछले लंबे समय से आतंक मचा रखा है। क्षेत्र में अब तक 50 से भी अधिक भेड़ बकरियों को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया है।

लोगों का आरोप है कि वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई भी ठोस प्रयास नहीं कर रहा है।

उधर, आरओ नौहराधार अतुल चौधरी ने बताया कि उन्हें इस बारे अभी तक कोई भी जानकारी नहीं है। यदि गरीब का नुकसान हुआ है तो अवश्य मदद की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें