फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध के शक में हत्या कर घर में बना दी पत्नी की कब्र, पड़ोसी महिला ने देखा तो मचाया शोर

Wed, 02 May 2018 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हत्या - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन

उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में रोहित उर्फ बालेश्वर (36) ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी सविता शर्मा (32) की हत्या कर उसकी कब्र अपने ही घर में बना दी। कुछ ही देर में पड़ोसियों को इसकी भनक लगी तो पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन


पुलिस ने महिला का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घंटे भर बाद ही पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के समय वह शराब के नशे में था। उसने हत्या की बात कबूल कर ली है। वारदात करने से पहले वह अपने दोनों बच्चों को बहन के घर ओखला छोड़ आया था।

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से बिहार की रहने वाली सविता पति और दो बेटों सम्राट (10) और शिवम (8) के साथ चूना भट्टी, सराय रोहिल्ला स्थित झुग्गी बस्ती में रहती थी। करीब 13 साल पूर्व उसकी बालेश्वर से शादी हुई थी।
विज्ञापन


सविता व बालेश्वर करोल बाग स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। मंगलवार दोपहर 1:15 बजे पुलिस को सूचना मिली द्मद्घ एक शख्स ने पत्नी की हत्या कर शव घर के अंदर दबा दिया है। इसके बाद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। छानबीन में पता चला कि सविता की गला घोंटकर हत्या की गई है।

पीसीआर कॉल मिलने के बाद ही आरोपी को आनंद पर्वत की लाल बत्ती से दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने कहा कि सविता के एक युवक से अवैध संबंध थे। कई बार समझाने के बाद भी वह उसकी बात नहीं सुन रही थी। सोमवार रात इसी बात पर दोनों में झगड़ा हुआ। परेशान होकर बालेश्वर ने पत्नी की हत्या करने की ठान ली।

योजना के तहत वह सुबह उठा और दोनों बच्चों को बहन के घर छोड़ आया। सुबह 10:30 बजे लौटकर उसने गला पत्नी की घोंटकर हत्या दी। बाद में शव को घर में ही दफन कर दिया। वारदात के दौरान आरोपी को अपनी झुग्गी के बाहर खड़ा देखा गया था। पुलिस ने सविता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसके परिजनों को सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें