फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराएदार को अकेला पाकर मकान मालिक ने लूटी उसकी इज्जत

Fri, 05 Aug 2016 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
गुड़गांव के खाडसा गांव के एक मकान मालिक पर किराये पर रहने वाली महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। खेड़कीदौला थाना पुलिस ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
  पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
सेक्टर 37 में रहने वाली 22 वर्षीय महिला ने खेड़कीदौला थाना पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ पप्पू (50)के मकान में किराये पर रहती है। पति-पत्नी दोनों एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। जिनकी शिफ्ट के हिसाब से ड्यूटी है। मंगलवार की रात को उसका पति ड्यूटी पर गया था।
  उसका मकान मालिक पप्पू उसे कमरे में घुस गया। जहां पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पति केे कंपनी से आने के बाद उसने पूरे मामले की जानकारी उसे दी। जिसके बाद   खेड़कीदौला थाना पुलिस ने महिला का मेडिकल चेकअप कराया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने दुष्कर्म की पुष्टी की है।
विज्ञापन
  इसके साथ पुलिस ने महिला का अदालत में बयान दर्ज कराने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जिसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया। जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें