फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड़दंगियों ने थाना प्रभारी को भी नहीं छोड़ा, लूट ली सोने की चेन

Wed, 15 Mar 2017 04:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बल्लभगढ़
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होली के मौके कुछ हुड़दंगियों ने शराब में धुत होकर पुलिस को भी नहीं बख्शा। आरोपियों ने थाना प्रभारी और उनके गनमैन के साथ मारपीट की और सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दोपहर बाद करीब दो बजे थाना प्रभारी इंस्पेक्टर योगवेंद्र सिंह अपने गनमैन मनजीत सिंह के साथ विष्णु कॉलोनी की ओर जा रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि एक ऑटो पर सवार कुछ युवक हुड़दंग करते हुए जा रहे थे।

योगवेंद्र सिंह व उनके गनमैन ने अपनी जीप रोककर उन्हें हुड़दंग करने के लिए मना किया। आरोप है कि नशे में धुत ऑटो सवार युवकों ने थाना प्रभारी व उनके गनमैन पर हमला बोलते हुए दोनों के सिर फोड़ दिए।
विज्ञापन


मारपीट के दौरान आरोपी गनमैन मंजीत सिंह की सोने की चेन भी छीन कर ले गए। पुलिस ने इस मामले में थाना प्रभारी की शिकायत पर प्रवीण, सफेदार, निशार व अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें