अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक बच्ची सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया तथा वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सदर थाना प्रभारी सुनील कादयान ने बताया कि गांव चांदपुर निवासी विष्णु ने दी शिकायत में कहा कि उसकी 10 वर्षीय पुत्री राधिका उर्फ खुशबु दुकान पर खाना देकर घर वापस जा रही थी, तभी रास्ते में गांव हाजीपुर निवासी श्यामवीर अपनी
गाड़ी को तेजी से चलता हुए आया और राधिका को टक्कर मार दी। उसे सरकारी अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने राधिका को मृत घोषित कर दिया।
वहीं दूसरे मामले में गांव अलावलपुर निवासी चंदर भान परिवार के अन्य सदस्य ऑटो में बैठ कर अपने गांव के मंदिर में लगे मेला देखकर वापस आ रहे थे। तभी ऑटो के आगे अचानक कुत्ता आने से ऑटो पलट गया और उसमें बैठे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें लोगों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चंदर भान की मौत हो गई और छह महीने की बच्ची माही सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवा दिया।