थाना निवाड़ी के गांव मऊ में सोमवार रात सशस्त्र बदमाश गृह स्वामी को गन प्वाइंट पर लेकर हजारों की नकदी व लाखों के जेवर लूट ले गये। इस संबंध में पीड़ित ने थाने में तहरीर दे दी है।
गांववासी रामकुमार ने बताया कि रात में वह परिवार के साथ मकान की छत पर सोया हुआ था। तभी दीवार फांदकर तीन चार बदमाश घर में घुस आए। बदमाश कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़ने लगे।
आहट होेने पर वह नीचे आया तो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे बंधक बनाकर बना लिया। उसके सामने ही संदूक में रखी दस हजार रुपये की नगदी और करीब डेढ़ लाख के जेवर लूट ले गये। इस बाबत थाने में तहरीर दी है, जबकि थाना प्रभारी राजेश भारती ने वारदात से अनभिज्ञता जताई है।