करावल नगर इलाके में मामूली कहासुनी के दौरान दो परिवारों में जमकर मारपीट हुई। झगड़े केदौरान एक पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी इंद्रपाल सिंह (54) का सिर फोड़ दिया।
जख्मी हालत में उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसके सिर में 14 टांके लगे हैं। पुलिस ने छेड़छाड़, मारपीट, गैरइरादतन हत्या के प्रयास, तेजाब डालने के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर दूसरे पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गिरफ्तार पक्ष ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है।
पुलिस के मुताबिक, हवलदार इंद्रपाल परिवार के साथ रोशन विहार, गली नंबर-10 में रहता है। इंद्रपाल की तैनाती सुप्रीत कोर्ट की सुरक्षा में है। इंद्रपाल की 21 वर्षीय बेटी भारती बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है।