फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी मुठभेड़ ने ताजा कर दी 4 साल पुरानी काली रात की याद

Fri, 08 Apr 2016 03:52 AM IST
राकेश शर्मा/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सदानंद दाते - फोटो : file photo
विज्ञापन
उत्तरकाशी की लाल घाटी में बुधवार रात सिपाही अनंत यादव की शहादत की घटना ने देहरादून एसएसपी डा. सदानंद दाते को 22 फरवरी 2012 की उस काली रात की याद को ताजा कर दिया, जिसमें उनपर और उनके साथियों की जान पर बन आई थी।
विज्ञापन


वन्य जीव तस्करों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए बदमाश-बदमाश का हल्ला मचा दिया। इससे बारातियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। अतिरिक्त पुलिस बल के आने तक उन्हें कई घंटे झाड़ियों के बीच गुजारने पड़े थे।

उत्तरकाशी के चिन्याली सौड़, चोपडाली, दिखोली और चौंदियाट गांव का इलाका वन्य जीव और चरस आदि की तस्करी के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है। राजस्व पुलिस के इस इलाके में सिविल पुलिस की कामयाबी का ग्राफ बेहद नीचे था। एसटीएफ सिपाही अनंत यादव की हत्या ने पुलिस विभाग को झकझोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘झाड़ियों में नहीं छिपते तो हो जाती अनहोनी’

Firing
एसटीएफ के एसएसपी रहते हुए डॉ दाते का सिपाही यादव से नजदीकी जुड़ाव रहा है। कई मामलों में सिपाही ने उत्कृष्ट कार्य किए थे। कप्तान बताते है कि उत्तरकाशी में एसपी रहते समय उनके सामने ही ऐसे ही हालात बने थे।

वन्य जीव तस्करों की सौदेबाजी की खबर पर एसओजी टीम को चिन्याली चोपडाली इलाके में भेजा गया था। एक तस्कर पकड़ा गया तो गांव में बदमाशों के आने का हल्ला मचा दिया गया। पास में एक बारात ठहरी थी।

बारातियों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया, जिसमें पहली टीम के कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे। रात के अंधेरे में उन्हें टीम के साथ कई घंटे झाड़ियों में बिताने पड़े थे। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल आने के बाद तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें