कविनगर क्षेत्र में रविवार को एक युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। आरोपी उसके साथ न सिर्फ छेड़छाड़ कर रहा है, बल्कि खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताकर उसे धमका भी रहा है।
युवती के रिश्तेदार ने कविनगर थाने में मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से कानपुर की रहने वाली युवती के गाजियाबाद में रहने वाले रिश्तेदार ने बताया कि कानपुर में ही रहने वाला एक युवक उनकी भतीजी के साथ वहां छेड़छाड़ कर रहा था।
इससे परेशान होकर पिछले दिनों वह गोविंदपुरम स्थित उनके घर आकर रहने लगी। बाद में आरोपी भी गाजियाबाद में आकर रहने लगा। आरोप है कि आरोपी उनकी भतीजी को फोन कर खुद को इंस्पेक्टर बताते हुए धमकी दे रहा है।
वह उसे मिलने के लिए बुला रहा है। ऐसा न करने पर उसके माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज करने की धमकी दी जा रही है। एसएचओ कविनगर नीरज कुमार का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।