फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गैंग्स ऑफ चेन्नई’ के तीन स्नैचर गिरफ्तार

Fri, 11 Sep 2015 01:23 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कविनगर पुलिस ने ‘गैंग्स ऑफ चेन्नई’ के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें दो कैब चालक भी शामिल हैं। ये दिल्ली के मालवीय नगर में रहकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देते थे।
विज्ञापन


गैंग ने सवा माह पहले एक इंश्योरेंस मैनेजर की पत्नी से हापुड़ रोड पर बैंक्वेट हॉल के बाहर चेन लूटी थी, जो इनसे बरामद की गई हैं। गिरोह के सदस्य शादी समारोह, बैंक और मॉल्स के बाहर वारदातों को अंजाम देते थे।

एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि पकडे़ गए बदमाश विजय, राकेश और राजू हैं। तीनों मूलरूप से चेन्नई के रहने वाले हैं और मालवीय नगर दिल्ली में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें विजय और राजू कैब चालक हैं। राकेश घरों में पीओपी का काम करता है। बृहस्पतिवार तड़के चेकिंग के दौरान इन्हें कविनगर से पकड़ा गया है।

आरोपियों ने बताया कि 25 जुलाई को जीटी रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल के बाहर दिल्ली के इंश्योरेंस मैनेजर शिवकुमार की पत्नी गौरी की चेन लूटी थी।

गौरी दिल्ली से पड़ोसी के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने गाजियाबाद आई थीं। पुलिस का दावा है कि ये गैंग 12 से ज्यादा वारदातें कर चुका है।

वारदात करने दिल्ली से गाजियाबाद आते थे। खासतौर पर मॉल, पार्र्किंग और बैंक के बाहर वारदात करते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें