फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्पलाइन पर महिला पुलिसकर्मियों से अश्लील बातें

Fri, 11 Sep 2015 01:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला पुलिस ने मनचलों पर शिकंजा कसना शुरू किया तो अब आरोपियों ने महिला हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके ड्यूटीरत महिला पुलिस कर्मियों को परेशान करना शुरू कर दिया। ऐसा ही एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन


एक मनचले ने महिला हेल्पलाइन पर ड्यूटी कर रही महिला कांस्टेबल को बुधवार रात को लगातार फोन करके परेशान किया। आरोपी ने महिला पुलिसकर्मी से कई बार अश्लील बात भी की।

आरोपी के लगातार फोन आने के बाद पुलिस ने संबंधित मोबाइल नंबर को साइबर सेल में भेज दिया है। महिला हेड कांस्टेबल बनिता ने बताया कि संबंधित नंबर की लोकेशन निकाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला थाने में अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़ और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें