फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों को पार्टी देने के लिए छात्र ने लूटा था मोबाइल

Mon, 01 Jun 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला, गाजियबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुर बहनों पार्वती-आयुषी से मोबाइल लूटने वाला आरोपी अरुण धामा होनहार छात्र है। इसी साल सीबीएसई से 12वीं में वह 82 प्रतिशत नंबरों से पास हुआ है। 10वी में छात्र के 95 प्रतिशत अंक थे।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि छात्र ने दोस्तों को पार्टी देने के लिए मोबाइल लूटा था। दूसरी ओर छात्र का दावा है कि मोबाइल उसके दोस्त ने लूटा था। रविवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

एसएचओ कविनगर ने बताया कि अरुण धामा नंदग्राम का है। उसके पिता योगेंद्र धामा ट्रैवल्स एजेंसी चलाते हैं। अरुण नई दिल्ली स्थित रानीबाग के एक स्कूल में पढ़ता है। छात्र के कब्जे से बहादुर बहनों का लूटा हुआ मोबाइल बरामद हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि 12वीं में 82 प्रतिशत अंकों से पास होने पर अरुण से उसके दोस्त पार्टी की जिद कर रहे थे। दोस्तों को पार्टी देने के लिए अरुण ने शनिवार रात छात्राओं से मोबाइल लूटा था।

पार्टी के लिए छात्र पहलवान ढाबे पर जा रहे थे। आरोपी के दो अन्य साथी केतन और आदाब भागे हुए हैं। केतन लोनी के लालबाग कालोनी का रहने वाला है, एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। दूसरी तरफ छात्र का दावा है कि मोबाइल आदाब ने लूटा था।

यह है मामला
शनिवार रात करीब साढे़ आठ बजे गोविंदपुरम निवासी स्कूटी सवार बहनें पार्वती और आयुषी डासनागेट से गोविंदपुरम लौट रही थी।

एसएसपी आवास के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने पार्वती का मोबाइल लूट लिया था। बहादुरी दिखाते हुए दोनों बहनों ने बाइक सवार बदमाशों का करीब ढाई सौ मीटर पीछा कर एक को दबोचा, दो भाग गए थे।
विज्ञापन


बीए ऑनर्स कर बनना चाहता हूं अफसर
छात्र का कहना है कि इंटरमीडिएट के बाद वह डीयू से बीए ऑनर्स की पढ़ाई और सिविल सर्विसेज की तैयारी कर अफसर बनना चाहता है।

बहनों का दावा यही है लुटेरा
पार्वती और आयुषी का दावा है कि वारदात के वक्त पकड़ में आया छात्र बाइक पर पीछे बैठा था, मोबाइल भी इसने ही लूटा था।

ऐसे आए थे संपर्क में
अरुण ने बताया कि उसके मामा का घर लोनी की लालबाग कालोनी में है। लोनी में ही ममेरे भाई के साथ घूमते हुए उसकी मुलाकात केतन से हुई थी।

आदाब की दोस्ती केतन से है, जिस कारण वह आदाब के संपर्क में आया। पिछले कुछ माह से केतन और आदाब भी नंदग्राम में रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें