फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर अफसर के बेटे ने बच्ची से किया था ‘रेप’

Mon, 01 Jun 2015 12:41 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्यनगर स्थित स्कूल में चल रहे समर कैंप में साढ़े तीन साल की मासूम से ‘रेप’ का आरोपी सीनियर पीसीएस का नौ साल का बेटा निकला है।
विज्ञापन


बच्ची ने उसकी पहचान की है और मजिस्ट्रेट को दिए बयान में कहा कि स्टिक (लकड़ी) से आरोपी ने उसके नाजुक अंगों से छेड़खानी की थी। रेप की रिपोर्ट दर्ज कर चुकी पुलिस सोमवार को आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में  पेश करेगी।

एसएचओ लिंक रोड राशिद अली ने बताया कि शुक्रवार को सूर्यनगर स्थित स्कूल में जारी समर कैंप में साढ़े तीन साल की मासूम के साथ समर कैंप में रेप का मामला प्रकाश में आया था।
विज्ञापन


आरोपी का पता नहीं चल सका था। बच्ची ने बताया था कि वह लंबा सा था। परिजन बच्ची को लेकर समर कैंप गए, जहां बच्चों की पहचान कराई गई। बच्ची ने नौ साल के एक लड़के को पहचान लिया।

पुलिस ने रेप और पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची के मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराए। बच्ची ने बयान में बताया है कि आरोपी उसे स्कूल के सुनसान कोने में ले गया था और स्टिक से उसके साथ गंदी हरकत की।

सीओ विपिन ताडा ने बताया कि आरोपी को सोमवार को जुवेनाइल कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। उम्र कम होने के चलते बच्चे को हिरासत में नहीं लिया गया है।
विज्ञापन


आरोपी तीसरी कक्षा में पढ़ता है, जबकि बच्ची नर्सरी की छात्रा है। पुलिस स्कूल की सीसीटीवी फुटेज भी खंगालेगी।

बच्चों पर सिनेमा डाल रहा गलत प्रभाव
समाज शास्त्री जेएल रैना ने बताया कि फिल्मों और टीवी का प्रभाव, इंटरनेट, वेस्टर्न कल्चर से प्रभावित होकर गलत संगत में पड़ रहें है।

ऐसे में अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है कि वह बच्चों पर निगरानी रखें। सख्ती न बरतें लेकिन इतनी छूट भी न दें कि बच्चा गलत संगत में पड़कर बिगड़ जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें