फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी नहीं दिया तो ले ली दोस्त की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब इनसान का कितना बड़ा दुश्मन है ये बात इस घटना से आराम से समझी जा सकती है। शराब के नशे में एक युवक ने अपने ही दोस्त का कत्ल कर दिया और फरार भी हो गया।
विज्ञापन


एक मामूली सी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद केवल शराब के नशे की वजह से इतना बढ़ गया कि उसे रोकना आसान न रहा और एक युवक की जान चली गई।

ग्रेटर नोएडा में शराब पीने के दौरान पानी लाने से इनकार करने पर एक युवक ने दोस्त का कत्ल कर दिया। वारदात बृहस्पतिवार रात को ग्रेनो कोतवाली क्षेत्र के घंघोला गांव में हुई।
विज्ञापन

शराब पीने के ‌लिए मांगा था पानी

ये घटना ग्रेटर नोएडा की है, पुलिस ने बताया कि जहांगीराबाद (बुलंदशहर) के रूठा का रहने वाला केशव (39) पुत्र भवानी सिंह घंघोला गांव के पार्स इंट भट्टे पर काम करता था। घंघोला गांव निवासी अजीपाल उसका दोस्त था।

बृहस्पतिवार देर शाम अजीपाल केशव के पास नशे में पहुंचा और उसने दोबारा दोस्त के साथ शराब पी। नशा ज्यादा होने पर काफी देर तक दोनों के बीच कहासुनी का दौर चलता रहा। उसी दौरान अजीपाल ने केशव से पानी लाने के लिए कहा, लेकिन केशव ने इनकार कर दिया। आरोप है कि अजीपाल ने लाठी से केशव के सिर पर वार कर दिया और मौके से फरार हो गया।

आसपास के लोग केशव को दिल्ली के एक अस्पताल में ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शुक्रवार सुबह अजीपाल को गांव के बाहर सादा कपड़ों में तैनात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें