शॉपिंग मॉल की दुकान में इंटीरियर कर किराए पर चढ़ाने के नाम पर करीब 10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने लोगों को धोखा देने के लिए जेएमडी मॉल में अपना दफ्तर भी बनाया हुआ था और एक दुकान में काम भी शुरू करवाया हुआ था।
लोगों को विश्वास हो जाए इसके लिए उन्होंने किराए के एडवांस चेक भी दे दिए है। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार के एस वालिया,गौतम आहूजा,गौरव सभ्रवाल सहित अन्य व्यक्तियों ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी कि सेक्टर-49 जेएमडी मेगा पॉलिस मॉल में मैसर्स होम टेक्स इंटीरियर्स का ऑफिस है।
ऑफिस को हैदराबाद निवासी किशोर कुमार पुरुचुरी व नई दिल्ली तुगलकाबाद निवासी मोहम्मद असलम चलाते हैं। मोहम्मद असलम यहां जनरल मैनेजर था। ये दफ्तरों का इंटीरियर करके उनके ऑफिसों को किराए पर देने की बात करते हैं।