फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के आरोप में गिरफ्तार जैन मुनि ने पीड़िता पर उठाए सवाल, बताया असली सच

Sun, 15 Oct 2017 12:12 PM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
- फोटो : ani
विज्ञापन
रेप के आरोप में गिरफ्तार आचार्य शांतिसागर महाराज आखिरकार सामने आए और बयान देकर मामले का उलझा दिया। जैन मुनि का कहना है कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है।
विज्ञापन


जैन मुनि आचार्य शांतिसागर महाराज को सूरत में एक युवती से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जैन मुनि को शनिवार देर रात गिरफ्तार किया गया। लेकिन इस दौरान जैन मुनि ने खुद को फंसाए जाने की बात कहकर इस मामले की गुत्थी को और उलझा दिया है।

ये भी पढ़ें- जानने वाले पर विश्वास करना लड़की को पड़ा भारी, बहलाकर कमरे में ले गया और फिर...

शांतिसागर महाराज का कहना है कि लड़की को पैसे देकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। ये एक साजिश का हिस्सा है। उन्हें फंसाया जा रहा है। फिलहाल इसकी जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'आशीर्वाद देने के बहाने किया रेप'

गौरतलब है कि 19 साल की एक छात्रा ने जैन मुनि पर आरोप लगाया है कि आशीर्वाद देने के बहाने उससे रेप किया गया। सूरत पुलिस ने आचार्य शांतिसागर महाराज को रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता के माता-पिता आचार्य के भक्त थे और छात्रा आचार्य से आशीर्वाद लेने के लिए गई थी। 

पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि एक अक्टूबर को वो नानपुरा के महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में आशीर्वाद लेने के लिए गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद आचार्य शांतिसागर महाराज ने कहा कि मंत्र का जाप करना होगा। इसके लिए उसे रातभर यहीं ठहरना पड़ेगा। इस पर पीड़िता तैयार हो गई।

ये भी पढ़ें- चाची को घर में अकेला देख भतीजे का डोला मन, किया ये घिनौना काम

आरोप है कि आचार्य शांतिसागर महाराज ने उसे मंदिर के पास एक कमरे में रोक लिया और रातभर आचार्य ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता को शिकायत के बाद मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें