फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लाख की ड्रग्स के साथ विदेशी गिरफ्तार

Mon, 24 Feb 2014 10:19 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने करीब 15 लाख रुपये के ड्रग्स के साथ एक ग्रीस नागरिक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान इम्मेनूइल चटजकीस (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके पास से 140 उम्दा किस्म के एलएसडी पेपर स्टांप व 250 ग्राम चरस बरामद की है।

आरोपी से पूछताछ कर अपराध शाखा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि नारकोटिक्स सेल को सूचना मिली थी कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक विदेशी नागरिक मादक पदार्थ के साथ आने वाला है।
विज्ञापन


छानबीन के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी ने बताया कि वह नवंबर 2013 में भारत आया था। इसके बाद वह आंध्र प्रदेश के एक प्रमुख आश्रम में रुका। इसके बाद वह नेपाल चला गया।
विज्ञापन


वहां से वह कसोल, हिमाचल प्रदेश आया। यहां इसने कुछ एलएसडी पेपर स्टांप के बदले 250 ग्राम चरस ली और नई दिल्ली आ गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें