फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के हुड़दंग में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

Sat, 26 Mar 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
फाय‌र‌िंग
विज्ञापन
होली के दिन पाली गांव में रंग खेलने के दौरान हुई कहासुनी में एक युवक ने दूसरे युवक को गोली मार दी। घायल युवक को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूरजपुर कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


पाली गांव निवासी कुलदीप भाटी उर्फ सोनू (25) अपने पिता के साथ खेतीबाड़ी करता है। पिता यशपाल भाटी ने बताया कि बृहस्पतिवार को गांव में होली खेली जा रही थी। उनका बेटा भी घर के बाहर होली खेल रहा था।

वहीं पर पड़ोसी युवक राहुल भी शराब के नशे में मौजूद था। इसी दौरान दोनों के बीच रंग डालने को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच गाली गलौज हुई। इसके बाद कुलदीप घर आ गया था।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद राहुल दो अन्य लोगों के साथ घर में घुसकर कुलदीप को गोली मारकर फरार हो गया। गोली कुलदीप के पेट में लगी। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को देकर उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया।

कुलदीप का इलाज अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। कोतवाली प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

पहले भी किया था जानलेवा हमला
पीड़ित के पिता यशपाल ने बताया कि सालभर पहले भी उनके बेटे पर आरोपियों द्वारा दो बार जानलेवा हमला किया गया था। एक बार तो गांव वालों के दबाव में समझौता हो गया था, दूसरी बार मारने पीटने को लेकर मुकदमा चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों पर कठोर कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें