फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्कर को पकड़ने गई थी पुलिस, टीम पर हुई फायरिंग व पथराव

Thu, 08 Dec 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
फायरिंग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पशु तस्करी के आरोपियों को पकडने धौज गांव गई पुलिस टीम पर 10-15 लोगों ने पथराव किया गया। हमलावरों द्वारा कई राउंड फायर किए जाने की बात भी बताई जा रही है। पथराव में सात पुलिसकर्मी चोटिल हो गए इनमें तीन को गहरी चोटें आईं।
विज्ञापन


घायल पुलिसकर्मियों को बीके सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीजीपी ने पुलिस आयुक्त हनीफ कुरैशी से मामले की रिपोर्ट तलब की है। मालूम हो कि बीते 6 जून को धौज चौकी पुलिस ने धौज गांव में पशु वध के दौरान रेड मारी थी।

पुलिस टीम को देख कर आठ दस लोग पथराव करते हुए भाग निकले थे। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी नसीम को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में एक अन्य आरोपी को पकडने के लिए मंगलवार शाम चौकी के सात पुलिसकर्मी धौज गांव गए थे।
विज्ञापन


जैसे ही टीम आरोपी के घर के निकट पहुंची तो करीब 10-20 लोगों ने पुलिस जिप्सी को चारों तरफ से घेर लिया और पथराव कर दिया। पांच छह लोगों ने लाठी डंडों से पुलिस पर हमला बोल दिया। हमले में एएसआई जगदीश, कांस्टेबल राकेश और नरेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने कई हवाई फायर किए। सूचना देकर और पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। थाना सेक्टर-55 प्रभारी प्रीतपाल सांगवान, थाना मुजेसर प्रभारी नरेंद्र सांगवान, एसीपी मुजेसर वीर सिंह भी गांव पहुंचे। गांव से सभी हमलावर भाग गए हैं। हमलावरों में दो के नाम शमीम और मुल्ला उर्फ शमशुद्दीन पता चले हैं। धौज चौकी प्रभारी ने धौज में पुलिस टीम पर हमले की बात स्वीकारते हुए ज्यादा बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें