फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर की प्रेमिका के चेहरे पर नहीं दिखा डर, मां-बेटी ने थाने में बदले कपड़े

Fri, 15 Jul 2016 12:50 PM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
1 of 9
divya pahuja
गैंगस्टर संदीप गाड़ौली एनकाउंटर मामले में गिरफ्तार होने के बाद भी संदीप की कथित प्रेमिका दिव्या पाहुजा और उसकी मां के चेहरे पर सिकन तक नहीं थी। घर से मुंबई पुलिस के साथ निकली दिव्या ने सिटी थाने में कपड़े बदले।
विज्ञापन

30 मिनट तक थाने में रहीं दोनों

2 of 9
गैंगस्टर संदीप गाड़ौली की गर्लफ्रेंड ग‌िरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट रवाना हुई। बताया गया है कि मुबंई पुलिस को दिव्या से कई अनसुलझे सवालों के जवाब लेने हैं। इसके चलते मां-बेटी को पुलिस रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन

अब तक का घटनाक्रम

3 of 9
गैंगस्टर  एनकाउंटर में नाम आने के बाद मुंबई पुलिस को चकमा देने वाली मां-बेटी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि वे इतनी आसानी से गिरफ्तार हो जाएंगी।
जिस समय एसआईटी ने बल्देव नगर कॉलोनी स्थित घर पर छापेमारी की, उस समय  दिव्या ऊपर के कमरे में थी और उसकी मां सोनिया खाना खा रही थी। महिला पुलिस के साथ पहुंची मुंबई एसआईटी  मां-बेटी को पकड़ लिया और उन्हें लेकर सिटी थाने पहुंची।

4 of 9
संदीप गाड़ौली और दिव्या
दोनों बैगनी रंग का बैग लेकर घर से निकलीं, जिसमें उनके कपड़े थे। पुलिसकर्मियों को देख पड़ोसियों को सारा माजरा समझ में आ गया, लेकिन मां-बेटी के चेहर पर इस तरह का कोई भाव नहीं दिख रहा था कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर ले जा रही है।

 
विज्ञापन

5 of 9
संदीप गाड़ौली - फोटो : अमर उजाला
करीब 30 मिनट तक दोनों सिटी थाने में रहीं, जहां उन्हें मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट चलने की जानकारी दी गई। महिला सिपाही बबिता की मदद से उनको एक कमरे में ले जाया गया, जहां दिव्या ने लाल रंग की टी-शर्ट व आसमानी रंग की कैप्री पहनी और उसकी मां ने जींस पैंट पहनी।
विज्ञापन

6 of 9
संदीप गाड़ौली
7 फरवरी को गुड़गांव पुलिस की टीम ने मुंबई के अंधेरी स्थित एयरपोर्ट मेट्रो में गैंगस्टर संदीप गाड़ौली को एक मुठभेड़ में मार गिराया था।
8 फरवरी को गाड़ौली के परिजन मुंबई पहुंचे। उन्होंने एनकाउंटर को फर्जी बताकर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग मुंबई पुलिस से की।
 
विज्ञापन

7 of 9
दिव्या पाहूजा - फोटो : अमर उजाला
मामला न दर्ज होने पर परिजन मुंबई हाईकोर्ट गए। कोर्ट ने गुड़गांव पुलिस व जेल में बंद एक गैंगस्टर पर हत्या का मामला दर्ज करने का आदेश दिया।
इस फैसले को गुड़गांव पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, जहां मुंबई हाईकोर्ट का आदेश खारिज हो गया।
 

8 of 9
दिव्या पाहुजा का गुड़गांव स्थित घर और संदीप गाड़ौली - फोटो : अमर उजाला
मामला फिर मुंबई हाईकोर्ट पहुंचा। उसने एसआईटी के गठन का आदेश दिया। मामले की जांच के बाद एसआईटी ने गैंगस्टर की प्रेमिका दिव्या पाहुजा सहित आठ लोगों को हत्या का आरोपी बनाया। इनमें एसआई प्रद्युम्न व चार अन्य पुलिस कर्मी शामिल हैं।
 
विज्ञापन

9 of 9
divya pahuja
मुंबई पुलिस  एनकाउंटर करने वाली टीम के एसआई प्रद्युम्न व दो सिपाही विक्रम व जितेंद्र को पुलिस रिमांड पर लेकर जांच कर रही है।
इसी कड़ी में मुंबई पुलिस ने बृहस्पतिवार को दिव्या पाहुजा और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें