दुष्कर्म मामले में शादीशुदा शख्स को दिल्ली की विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दोषी ठहराए हुए 15 साल कैद की सजा सुनाई। साथ ही उस पर ढाई लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
दोषी ने अपनी शादी की बात छिपाकर पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाए और उसके बाद उससे विवाह किया। कोर्ट ने उसे पीड़िता के माता-पिता से धोखाधड़ी से 12.6 लाख रुपये लेने का भी दोषी ठहराया।
द्वारका जिला अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र भट ने बृहस्पतिवार को उत्तम नगर निवासी आरोपी को दुष्कर्म, धोखाधड़ी, विश्वासघात की धाराओं में दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।