कड़कड़डूमा कोर्ट के चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (सीएमएम) को चिट्ठी लिखकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। अज्ञात शख्स ने कोर्ट के पते पर भेजी चिट्ठी में 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है, रुपये न देने पर सीएमएम को जान से मारने की धमकी दी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमएम की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई। छानबीन के बाद फौरन फर्श बाजार थाने में जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की टीम चिट्ठी भेजने वाले आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक, नरेश कुमार लाका कड़कड़डूमा कोर्ट में सीएमएम हैं। पुलिस को दी अपनी शिकायत में नरेश कुमार ने बताया कि 9 जून को वह कोर्ट स्थित अपने रूम में मौजूद थे।