फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव इन में रहने वाली एयर होस्टेस का बेटे के बाप ने किया दुष्कर्म

Wed, 14 Jun 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

- लिव इन रिलेशन में शादी का झांसा देकर बेटे के बाप ने किया दुष्कर्म 
एयर होस्टेस ने एनआरआई पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
-
- मेडिकल जांच कराने के बाद पुलिस ने अदालत में दर्ज कराया बयान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लिव इन रिलेशन में रहने वाली एयर होस्टेस ने एनआरआई पर दुष्कर्म का अरोप लगाया है। पुलिस ने एयरहोस्टेस की शिकायत पर सोमवार को एनएआरआई के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का  मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद अदालत में बयान दर्ज कराया है। एयरहोस्टेस ने एनआरआई के खिलाफ 9 जून को पुलिस आयुक्त को शिकायत दी थी। जिसके बाद मामले की छानबीन कर महिला थाना पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में  एयरहोस्टेस ने बताया कि दीपक सिंह के साथ वह काफी समय से लिव इन रिलेशन में रहती थी। दीपक सिंह न्यूजीलैंड के निवासी है। वह फिलहाल  गुरुग्राम के सेक्टर-44 में फोर्टिस अस्पताल में  विदेशी मरीजों से तालमेल रखने का काम करते है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शादी का झांसा दे शारीरिक संबध बनाए

एयरहोस्टेस ने आरोप लगाया कि  लिव इन रिलेशन में रहते हुए दीपक  सिंह ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबध बनाए। लेकिन शादी करने के लिए आनाकानी करता रहा था। बाद में पता चला कि आरोपी शादीशुदा है और उसे एक बच्चा होने की जानकारी भी मिली है।

एयरहोस्टेस की शिकायत पर एनआरआई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी मूलरुप से न्यूजीलैंड का रहने वाला है। मामला दर्ज होने के बाद सूचना न्यूजीलैंड ऐंबेसी भेजी जा चुकी है। -दीपक सहारन डीसीपी ईस्ट गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें