फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरआई ने एक्सपोर्टर्स के घरों पर भी मारे छापे

Sun, 25 Dec 2016 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
रुपये - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
500 और 1000 के पुराने नोट बंद क्या हुए। व्हाइट कॉलर जॉब का तमगा रखने वाले बैंकर्स ट्रेडर्स से मिल गए और काला धन रखने वालों के साथ मिलकर अजीब खेल शुरू हो गया। इसका मकसद काला धन को सफेद करना रहा।

नोएडा इसका हब बनता नजर आ रहा है। मालूम हो कि शुक्रवार को दिल्ली और नोएडा के एसईजेड में डीआरआई ने कार्रवाई करते हुए श्रीलाल महल लि. कंपनी के दफ्तर और ठिकानों पर 430 किलो सोना (कीमत 140 करोड़) के सोने के अवैध कारोबार का खुलासा किया था। इससे पहले भी एक दूसरी कंपनी में करोड़ों का सोना बताकर तांबा निर्यात करते हुए मौके पर धरा गया था। वहीं डीआरआई ने एक्सपोर्टर्स के घरों पर भी छापे मारे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि सबसे पहले सेक्टर-51 के एक्सिस बैंक में 20 फर्जी कंपनियों के नाम पर खाते खुलवाने का मामला सामने आया। इसमें मजदूरों व गरीब तबके के लोगों के नाम से खाते खुलवा 60 करोड़ रुपये जमा किए गए थे। इसके बाद इसी मामले में सोने की ईंट के खरीद फरोख्त का मामला भी सामने आया। हालांकि, उस समय तक यह साफ नहीं हो पाया था कि इसके अलावा और कौन-कौन इनके साथ है।

फर्जी खाते खुलवाकर एक झटके में ही उस रकम को बैंकों में जमा करा दिया

फाइल फोटो - फोटो : social media
नोएडा के एसईजेड के यूनिटों से सोने की हेराफेरी के लगातार दो मामले सामने आने के बाद इनके त्रिकोण की पोल खुल गई। विशेषज्ञों की मानें तो यह तीनों एक-दूसरे के पूरक दिख रहे हैं।

उनका कहना है कि काला धन रखने वालों को सोना चाहिए था। ताकि वह अपने काले धन को सोने में बदल सकें। बड़े ट्रेडर्स को भी सोना चाहिए था ताकि वह काला धन वालों को बेच सकें। इसके लिए उन्होंने आयातित सोना मंगाया। उसे निर्यात के बदले भारतीय बाजार में उतार दिया। 

इसमें बैंकर्स ने काला धन रखने वालों की मदद की। फर्जी खाते खुलवाकर एक झटके में ही उस रकम को बैंकों में जमा करा दिया। इसके बाद आरटीजीएस के माध्यम से उसे ट्रांसफर करते रहे। सबके सब मालामाल होते रहे, लेकिन फर्जी खातों व ज्वेलर्स के पकड़ में आने के बाद यह कलई खुलती चली गई।
विज्ञापन

आयकर विभाग कर रहा जांच

नोट
नोएडा में एक्सिस बैंक मामले में आयकर विभाग अभी भी मामले की जांच कर रहा है। आयकर सूत्रों की मानें तो कई कोणों पर मामले की जांच की जा रही है। अभी भी कई तथ्य सामने आ सकते हैं। यही नहीं, इसमें लिप्त बड़ी मछलियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

एसईजेड में मचा है हड़कंप
नोएडा के एसईजेड में डीआरआई के छापों के बाद हड़कंप मचा हुआ है। शनिवार को अमर उजाला की टीम ने जब पड़ताल करनी चाही तो कहीं से भी सहयोग नहीं मिला। कोई भी बातचीत नहीं करना चाहता। डीआरआई ने छापों में एक्सपोर्टर्स के घरों पर भी छापे मारे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें