फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग शख्स ने मेट्रो स्टेशन पर किया कुछ ऐसा कि देखने वाले रह गए हैरान

Mon, 12 Feb 2018 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो
विज्ञापन

जनकपुरी ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स ने मेट्रो के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें बीमारी से तंग आकर खुदकुशी की बात लिखी है।

विज्ञापन


पुुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से संपर्क की कोशिश की जा रही है। घटना की वजह से द्वारका और नोएडा के बीच मेट्रो सेवा कुछ देर प्रभावित रही। 

पुलिस के अनुसार, रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एक शख्स ने जनकपुरी ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी है। सीआईएसएफ और मेट्रो कर्मियों ने उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी।
विज्ञापन


इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जांच में उसके पास एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें लंबी बीमारी से तंग आकर खुदकुशी की बात लिखी है।

विज्ञापन

पुलिस स्टेशन पर लगे सीसीटीवी की जांच कर रही....

suicide
उसकी शिनाख्त कंवलजीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस परिवार वालों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की।

जिसमें पता चला कि उसके कूदने पर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाने की कोशिश की लेकिन कंवलजीत ट्रेन से टकरा गया।

घटना से स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई। ट्रेन की आवाजाही भी प्रभावित रही। इस रूट पर चलने वाली ट्रेनें काफी देर तक रुक रुक कर चली। काफी देर बाद परिचालन सुचारु हो सका। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें