फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर ने दहेज के लिए पत्नी को मार डाला!

Thu, 05 Jun 2014 08:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव की शक्ति पार्क कालोनी में रहने वाली एक महिला का शव बृहस्पतिवार की सुबह पंखे से लटका हुआ मिला। सिटी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर साफ्टवेयर इंजीनियर पति उसके माता-पिता के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।

रामनगर नैनीताल के रहने वाले मदन मोहन बेलवाल ने सिटी थाना पुलिस को बताया उसने अपनी बेटी का विवाह पांडव नगर दिल्ली के रहने वाले विरेंद्र पुत्र संभूदत्त के साथ किया था। विरेंद्र गुड़गांव में एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।

उन्होंने बताया कि सुबह ही उन्हें पता चला कि उनकी बेटी ने पंखे से लटकर अपनी जान दे दी है। सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने पिता के बयान पर दामाद व उसके माता-पिता के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन करने में जुटी है। पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लेकर छानबीन शुरु कर दी है।
विज्ञापन


अलग-अलग दुर्घटना में तीन की मौत
पिछले 24 घंटे के दौरान शहर में अलग-अलग क्षेत्र में वाहन दुर्घटना में की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंप दिया। सदर थाना क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। उसे निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसकी पहचान इस्लामपुर निवासी कयूम (50) के रूप में की है।

इसी तरह सिविल लाइन क्षेत्र में एक व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसकी पहचान राम विष्णु तिवारी के रूप में की है। भिवाड़ी निवासी हरीश (24) पुत्र सुखराम बाइक से धारूहेड़ा रेवाड़ी आया था। जहां वह बाइक से गिर गया। उसे गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें