फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के मर्डर की दास्तां सुन आप भी चौंक जाएंगे

Thu, 05 Jun 2014 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव घुद्दा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों के शक में गांव के ही एक व्यक्ति की हत्या कर दी।
विज्ञापन


आरोपी ने शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

थाना नंदगढ़ के एसआई सोहन सिंह के मुताबिक बलविंदर सिंह ने बताया कि गांव के ही रहने वाले सुखमंदर सिंह को शक था कि उसकी पत्नी के उसके (बलविंदर) बेटे लखवीर सिंह के साथ अवैध संबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी शक में आरोपी सुखमंदर सिंह ने अपने साथी जगतार सिंह से मिलकर लखवीर सिंह की तेजधार हथियारों से हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें