शनि मंदिर के रास्ते से भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने पीछा करके घेर लिया। बदमाशों ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
वहीं पुलिस के द्वारा की गई फायरिंग में बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक घायल बदमाशों के नाम हिमांशु और शब्बीर हैं।
पुलिस ने बताया कि हिमांशु पर विभिन्न थानों में एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं और उस पर 25000 का इनाम भी घोषित है, जबकि शब्बीर पर विभिन्न थानों में 3 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।