फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी, बिना सेफ्टी बेल्ट के कर रहा था काम

Sat, 11 Jun 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा रोड स्थित ए एस इंडस्ट्रीज की निर्माणाधीन इमारत की चौथी मंजिल पर बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए वेल्डिंग कर रहे पवन निवासी औरंगाबाद, पलवल की गिरने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार देर रात हुए हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और शव को बीके सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


मृतक के परिजन कंपनी मालिक की गिरफ्तारी को लेकर अड़ गए और शव लेने से इनकार कर दिया। उचित कार्रवाई और मुआवजा दिलाने में उचित मदद का आश्वासन देने के बाद ही परिजन शांत हुए।

पवन (30) फतेहपुर चंदीला गांव में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था। वह निर्माणाधीन इमारतों में वेल्डिंग का काम करता था। वर्तमान में वह एएस इंडस्ट्रीज की निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहा था। पिता मोहनलाल का आरोप है कि कंपनी मालिक अतुल गुप्ता ने सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए थे। चौथी मंजिल में जोखिम भरी जगह वेल्डिंग का काम कर रहे पवन को कंपनी की ओर से सेफ्टी बेल्ट भी नहीं उपलब्ध कराई गई थी।
विज्ञापन


असंतुलित होकर गिरने से उसकी मौत हो गई। बीके अस्पताल परिसर में हंगामा कर रहे परिजन कंपनी मालिक अतुल गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी और मृतक के दो बच्चों को तीन-तीन लाख रुपये मुआवजा देने की मांग पर अड़ गए। गुस्साई महिलाओं ने अस्पताल का मुख्य दरवाजा बंद करने का प्रयास किया।

परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। एसएचओ सराय ख्वाजा इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने उचित कार्रवाई और आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया और अंतिम संस्कार के लिए शव सौंपा। उन्होंने बताया कि कंपनी मालिक अतुल गुप्ता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें