सेक्टर-45 मार्केट में 14 जुलाई को पैर के नीचे दबाकर कुत्ते की जान लेने वाले ट्रैफिक मार्शल को सेक्टर-39 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान सदरपुर निवासी धन सिंह (48) के रूप में की है।
सेक्टर-39 थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह का कहना है कि मंगलवार को पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि घटना वाली रात वह बाजार से गुजर रहा था। बाजार में लोगों ने एक कुत्ते को पागल बताया।
इसी दौरान कुत्ता उसकी तरफ आया तो उसने सिर दबा दिया। लोगों ने उससे कहा कि यदि इसे अभी छोड़ा तो यह काट लेगा। यह सुनकर उसने एक पैर से कुत्ते का मुंह व गर्दन और दूसरे पैर से पेट पर रखे रखा।