फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को ईख के खेत में घसीट ले गए, और...

Wed, 15 Jan 2014 02:48 PM IST
अमर उजाला, पिलखुवा
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में चारा लेने गई दिल्ली की नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। वारदात के लिए उकसाने के आरोप में दो युवक व एक चिकित्सक का नाम भी सामने आ रहा है। पीड़िता के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन


प्राथमिक मेडिकल जांच में चिकित्सकों ने दुष्कर्म की संभावना से इंकार नहीं किया है। जबकि आरोपियों का कहना है कि आपसी रंजिश के चलते उन्हें फंसाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली की नंदनगरी निवासी किशोरी (15) करीब डे़ढ वर्ष से पिलखुवा के एक गांव में मौसा-मौसी के यहां रहती है। पीड़िता के मुताबिक मंगलवार सुबह वह अपने मौसा-मौसी के साथ खेत में छोल के लिए गई थी। छोल के बाद वह सिर पर चारा लेकर घर लौट रही थी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बाप की हैवानियतः बेटी से रेप, बेटे को भी नहीं बख्शा

तभी गांव का एक युवक उसे जबरन ईख के खेत में ले गया ओर रेप किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। चिख सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान पहुंचे तो आरोपी भाग गया। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने वारदात के लिए उकसाने के आरोप में चिकित्सक राजू को हिरासत में ले लिया है।

जबकि उकसाने के दो अन्य आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर हैं। राजू मेरठ के एक निजी नर्सिंग होम में काम करता है। सीओ राजकुमार सिंह का कहना है कि पीड़िता के मौसा की तहरीर पर रेप के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आशीष पुत्र कृष्णकुमार को रेप का आरोपी बनाया है जबकि तीन अन्य राजू (चिकित्सक) पुत्र चेतराम, अमित पुत्र विजय व दीपक पुत्र नत्थु को रेप के लिए उकसाने का आरोपी बनाया गया है।

आरोपियों ने कहा फंसाया जा रहा है
आरोपी बनाए गए चार लोगों में तीन पूर्व में हुए गैंगरेप की घटना पीड़िता के परिवार से हैं। जबकि उस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में एक ताजा गैंगरेप के मामले की पीड़िता का मौसेरा भाई भी शामिल है। आरोपियों के परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश में परिजनों को फंसाया गया है।

इसे भी पढ़ें: ATM कार्डधारक इस मामले से अवेयर रहें

मालूम रहे कि बीती 25 दिसंबर को छात्रा से रेप कर वीडियो क्लिप बनाकर दो महीने तक यौन शोषण करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें पुलिस ने अगले ही दिन आरोपी कुलदीप पुत्र रामभूल व सुमित पुत्र गैस पाल को गिरफ्तार कर लिया था।

कुलदीप मंगलवार को हुए रेप की पीड़िता का मौसेरा भाई है। इसी रंजिश के चलते पीड़िता के मौसा ने साजिशन मंगलवार की घटना को रेप का रूप देकर 25 दिसंबर के मामले की पीड़िते के चचेरे भाई राजू और उनके परिवार के दो अन्य लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें