फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग महिला टीचर ने की खुदकुशी, पंखे पर लटक कर दी जान

Thu, 28 Jul 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ईटा-1 सेक्टर में अथॉरिटी के स्टाफ क्वार्टर में रहने वाली एक महिला टीचर ने पंखे से लटक कर जान दे दी। घटना के वक्त घर में वह अकेली थी। स्कूल से लौटे बेटे ने दरवाजा न खुलने पर पिता को जानकारी दी।
विज्ञापन


पिता ने दरवाजा तोड़ा तो पंखे से झूलता उसका शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला ने सुसाइड नोट में बीमारी से तंग आकर जान देने की बात कही है। 

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी निवासी मनोज शर्मा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में प्रॉपर्टी विभाग में संविदा पर कार्यरत हैं। उन्हें अथॉरिटी की तरफ से ईटा-1 स्थित स्टॉफ क्वार्टर में फ्लैट मिला है। 
विज्ञापन


यहां वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी एक स्कूल में टीचर थीं। बुधवार को बेटा जब स्कूल से लौटा तो कई बार बेल बजाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने पिता का फोन कर जानकारी दी। 

मौके पर पहुंचे पिता ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो अंदर देखा तो उनकी पत्नी पंखे से लटकी हुई थी। इंचार्ज प्रवीण यादव ने बताया कि मनोज
की शादी 2006 में हुई थी। 

घर में एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें महिला ने अपनी बीमारी से तंग आकर आत्महत्या करने की बात लिखी है और इसके लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें