भिवानी के चरखी दादरी में घर के बाहर कूड़ा डालने को लेकर गांव चिड़िया में बुधवार सुबह हुए विवाद में दोनों पक्षों से दो महिलाएं घायल हो गई। इनमें से एक महिला को भिवानी सिविल अस्पताल रेफर किया गया जबकि दूसरी सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन एक पक्ष से घायल गांव चिड़िया निवासी सुमन पत्नी अजीत ने बताया कि बुधवार सुबह पड़ोस की एक महिला ने घर के बाहर कूड़ा डाल दिया। उसे कूड़े डालने के लिए मना किया तो वह गाली-गलौच करने लगी। कुछ देर बाद उक्त महिला ने अपनी सास के साथ उस पर हमला कर दिया और उसे पत्थर मार घायल कर दिया। परिजनों ने संभाला वह उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, दूसरे पक्ष से भी सुमन नामक महिला को गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिविल अस्पताल भिवानी रेफर किया है।