फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: नशे की लत को पूरा करने के लिए झपटमारी करने वाले सगे भाई गिरफ्तार

Fri, 30 Jul 2021 05:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

28 जुलाई की रात मुंडका थाने में तैनात एएसआई बलजीत सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने देखा कि एक बाइक पर सवार दो युवक उन्हें देखकर अपनी बाइक को घूमाकर भागने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुंडका थाना पुलिस ने नशे की लत को पूरा करने के लिए झपटमारी करने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चार मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद किए हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से पांच मामले सुलझाने का दावा किया है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि 28 जुलाई की रात मुंडका थाने में तैनात एएसआई बलजीत सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने देखा कि एक बाइक पर सवार दो युवक उन्हें देखकर अपनी बाइक को घूमाकर भागने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत पीछा कर दोनों युवकों को दबोच लिया। 

बाइक की तलाशी लेने पर उसमें से चार मोबाइल फोन मिले। जिसके बारे में दोनों युवकों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बाइक को बदमाशों ने बहादुरगढ़ से चुराया था। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मुंडका निवासी गोविंद(22) और उसके छोटे भाई प्रवीण(20) के रूप में हुई।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि गोविंद पर चोरी के एक मामला जबकि  उसके भाई पर शराब तस्करी का एक मामला दर्ज है। बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि दोनों नशे के आदी हैं और अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें