फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में डबल मर्डर: नम आंखों से भाजपा नेता ने मां और बेटे को दी मुखाग्नि, कुदाल से काटकर की गई थी हत्या

Fri, 30 Jul 2021 01:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

छत से पानी गिरने के विवाद में दोनों की कुदाल से काटकर की गई थी हत्या। 
विज्ञापन
गोरखपुर में डबल मर्डर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट के तेनुवा में 27 जुलाई को दोहरे हत्याकांड के बाद गुरुवार को पंजाब से लौटे, भाजपा नेता परशुराम ने मां विमला देवी और दो साल के बेटे मार्कंडेय को मुखाग्नि दी। इस मौके पर राजघाट पर अंतिम संस्कार में शामिल लोगों की आंखें भी सजल हो गईं।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, परशुराम, वारदात के दिन 27 जुलाई को पंजाब में मौजूद थे। दो दिन बाद लौटने पर सबसे पहले वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती पत्नी से मुलाकात करने गए। उन्हें वहां से डिस्चार्ज कराकर वह जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी मां और बेटे का शव रखा गया था। 

दोनों शवों को देखकर वह फूट फूटकर रोये। मौजूद दोस्तों और रिश्तेदारों ने किसी तरह उन्हें संभाला। यहां से शवों को राजघाट पर ले जाया गया, जहां दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान राजघाट पर भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्टिर सिंह, सबल सिंह, लालजी यादव, हरपुर बुदहट थाने से प्रभारी निरीक्षक उदयशंकर कुशवाहा, चौकी प्रभारी आशीष तिवारी सहित रिश्तेदार और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें