बताया जा रहा है कि मोबाइल में और कई महिलाओं की भी वीडियो मिली। हालांकि महिला ने मोबाइल तोड़ दिया। महिला ने इसकी शिकायत 100 नंबर पर पुलिस को दी, लेकिन कनॉट प्लेस थाना पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी है।
डीसीपी मधुर वर्मा ने बताया कि महिला ने पुलिस को न तो फोन दिया और न ही कोई लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वत: संज्ञान लिया और आरोपी तिलक ब्रिज निवासी विकास पाल को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया।
कोर्ट ने आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया। डीसीपी का कहना है कि हाउस कीपिंग का काम करने वाला युवक शौचालय में वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था, तभी महिला ने उसे देख लिया।