जिंदल परिवार के पांच लोगों की हत्या
- फोटो : ani
दिल्ली के शाहदरा स्थित मानसरोवर पार्क इलाके में एक ही परिवार के पांच लोगों का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बता दें कि दिल्ली के शाहदरा में एक परिवार की 4 महिलाओं समेत 1 गार्ड की चाकू से गोद-गोदकर हत्या कर दी गई।
इस बात की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली उसने मौका-ए-वारदात पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह खूनी खेल प्रॉपर्टी के विवाद में खेला गया है। दरअसल यह वारदात शाहदरा के जिंदल ऑयल मिल्स परिवार में हुई है। जिंदल परिवार में सात भाई हैं और इनके बीच प्रॉपर्टी विवाद चल रहा है।
हालांकि पुलिस तब तक इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहती जब तक उसकी जांच पूरी ना हो। मृतकों में उर्मिला(65), संगीता गुप्ता(42), नुपूर जिंदल(35), अंजलि जिंदल(33), गार्ड राकेश(50) हैं।
#Visuals Delhi: 5 people, including 4 women, found dead in Shahdara's Mansarovar Park. Police at the spot. pic.twitter.com/T269mafB4Z
— ANI (@ANI) October 7, 2017