रागिनी गायिका व डांसर सपना चौधरी ने रविवार सुबह नजफगढ़ स्थित अपने आवास पर जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
सपना चौधरी का सुसाइड लेटर
उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपने खिलाफ दर्ज मामले व सोशल मीडिया पर उसको बदनाम किए जाने को लेकर परेशान होने की बात लिखी है। फिलहाल पुलिस ने सपना चौधरी के खिलाफ खुदकुशी के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
3 of 10
सपना चौधरी ने सुसाइड की कोशिश की हालत सुधरी
जानकारी के मुताबिक सपना नजफगढ़ के दुर्गा विहार फेज दो इलाके में सपरिवार रहती है। रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सपना ने अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिवार वालों ने उसको गंभीर हालत में नजफगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
4 of 10
डांसर सपना चौधरी ने सुसाइड की कोशिश की हालत सुधरी
छानबीन के दौरान पुलिस को सपना का एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि गत 17 फरवरी को गुड़गांव के चक्करपुर गांव में लोगों की मांग पर उसने गाना गाया था।
विज्ञापन
5 of 10
नजफगढ़ के इसी अस्पताल में भर्ती हैं सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
14 जुलाई को खांडसा गांव निवासी सतपाल तंवर ने उसके खिलाफ गुड़गांव सेक्टर 29 में एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन
6 of 10
सपना चौधरी ने सुसाइड की कोशिश की हालत सुधरी
- फोटो : अमर उजाला
उसने लिखा है कि इस रागिनी को करीब 40 साल पहले पंडित जगदीश प्रसाद ने लिखी थी और कई गायक इसे गा चुके हैं।
विज्ञापन
7 of 10
सपना चौधरी ने सुसाइड की कोशिश की हालत सुधरी
- फोटो : यूट्यूब
ऐसे में उसके खिलाफ ही मामला क्यों दर्ज करवाया गया। उसके बाद से सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर उसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
8 of 10
सपना चौधरी ने सुसाइड की कोशिश की हालत सुधरी
- फोटो : यूट्यूब
जिसकी वजह से वह काफी परेशान होकर यह कदम उठा रही है। सुसाइड नोट में सपना ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी गुहार लगाई है।
9 of 10
सपना चौधरी ने सुसाइड की कोशिश की हालत सुधरी
- फोटो : यूट्यूब
जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल सपना के खिलाफ खुदकुशी का प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।